*हिमालय बचाओ, पृथ्वी बचाओ अभियान*

इस पृथ्वी को बचाने के लिए हमें सबसे पहले हिमालय ( पर्वत, पहाड़ो ) व उनकी  प्रकृति को बचाना होगा, हमें हिमालय क्षेत्र की वनों की कटाई पर भी रोकथाम करना होगा, पहाड़ो में पर्वतारोहण अभियान या ट्रेकिंग के दौरान पहाड़ो में कूड़ा कचरा करने से लोगो को रोहना होगा और उन्हें मिशन से जोड़ने का काम किया जाएगा, उन सभी से निवेदन करेंगे पहाड़ों की प्राकृतिक सौंदर्य को बनाए रखना में सहयोग करें | और हमारी सस्था द्वारा जितने भी हिमालय में अभियान जाएंगे | वें सभी सभी हिमालय में साफ सफाई का अभियान चलाएंगे | और कूड़ा कचरा नीचे लेकर आने का काम करेंगे | हमें पहाड़ों से प्रदूषण भी कम करना होगा | इस अभियान में हम स्थानीय समुदायो, स्कूलों, और स्वयंसेवी संगठनों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने का काम किया जाएगा | हिमालय बचाओ पृथ्वी बचाओ अभियान के तहत हमारी सस्था के मिशन द्वारा राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर पर्वतारोहण अभियान भी कराये जाएंगे |

Go Back Top